मुझे अपने पीरियड के सप्ताह में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:35

पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और नहीं | What To Eat And Not During periods

- इस दौरान औरतों को ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन का भी परहेज करना चाहिए, जिनमें अत्यधिक मात्रा में वसा पायी जाती है. इस तरह के खाने का एक उदाहरण है वसायुक्त मांस. इनमें सैचूरेटेड फैट्स बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसका मात्रा में सेवन पेट में सूजन पैदा कर सकता है और पेट दर्द बढ़ा भी सकता है. इसके एवज में आप ऐसा भोजन ले सकती हैं जिसमें वसा की मात्रा थोड़ी कम हो.

carbohydrates fat foodPeriod Diet: मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक मात्रा में वसा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन का भी परहेज करना चाहिए

- महिलाओं को अपने मासिक स्राव के दौरान प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए. डिब्बों में बंद खाद्य पदार्थ और चिप्स जैसे अन्य फास्ट फूड भी इसमे शामिल हैं. अक्सर इस तरह के खाद्य पदार्थ के सेवन से पेट में बन जाने की संभावना रहती है.

- केक और पेस्ट्री जैसे बेक किए हुए खाद्य पदार्थों का भी सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के भोजन में ट्रांसफैट बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है. यह खाद्य पदार्थ औरतों के शरीर में एस्ट्रोजेन के लेवल को बढ़ा देते हैं, जिससे गर्भाशय में दर्द हो सकता है.

- पीरियड के दौरान चाय और कॉफी जैसे पेयों के सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इन सब में कैफ़ेन बहुत ही अधिक मात्रा में पाई जाती है. यह इस दौरान होने वाले दर्द को बढ़ा देता है और मूड स्विंग भी पैदा कर सकता है. अच्छी नींद आने में भी दिक्कत हो सकती है.

- ज्यादा चीनी के सेवन से बचना चाहिए. चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ भी दर्द पैदा करते हैं. केक, कुकी, का सेवन नहीं करना चाहिए. इसकी बजाय मीठे में फलों का सेवन ही अच्छा हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info